आमापड़री मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित

सिंगरौली: चितरंगी विकासखंड के हरफरी-खैरा मार्ग से आमापड़री तक बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क पर स्थित एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क का डामरीकरण कार्य कुछ वर्ष पहले कराया गया था। अब आमापड़री गांव के पास पुलिया धंसने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल पुलिया के हिस्से को मुरूम डालकर समतल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सड़क की संधारण अवधि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित है। इसके बावजूद सड़क और पुलिया की स्थिति को लेकर ग्रामीण चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं और सड़क भी जगह-जगह उखड़ने लगी है।ग्रामीणों ने सड़क के नियमित रखरखाव और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि सड़क निर्माण के बाद संधारण कार्य पर्याप्त रूप से नहीं हुआ। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क और पुलिया की जांच तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी निर्धारित अवधि तक संबंधित एजेंसी की होती है। इसमें सड़क की मरम्मत, नालियों और पुल-पुलियों का संधारण सहित अन्य कार्य शामिल रहते हैं।

Next Post

नितिन नबीन को सीएम डॉ यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, धूमधाम से मनेगा गंगा दशहरा; उज्जैन में शामिल होंगे सीएम

Sat May 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें ऊर्जावान, सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना […]

You May Like