ड्रैगन फल की खेती करने वाले किसान से मिलकर मनगवां विधायक ने बढ़ाया उत्साह

रीवा। मनगवां विधानसभा के ग्राम पंचायत बसेंड़ा में ड्रैगन फल जिसे कमलम् फल के नाम से भी जाना जाता है की उत्कृष्ट खेती पंचायत के किसान के. पी सिंह के द्वारा की जा रही है.

मनगवां विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति गांव में पहुंचकर किसान से चर्चा कर उत्साहवर्धन किया. विधायक मनगवां इन्जी. नरेन्द्र प्रजापति ने नवाचार नव प्रयोग के तहत ग्राम बसेंड़ा में पहुँचकर संबंधित ड्रैगन फल के किसानों से मुलाकात एवं बातचीत की एवं इस आर्गेनिक खेती में होने वाले लाभ नुकसान एवं समस्या के बारे में जानकारी ली. इस खेती को बढ़ावा देने के लिए एवं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आवाहन पर किसानों की आय को दो गुना करने के लिए ड्रैगन फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सरकारी सब्सिडी के बारे में बात कही. विधायक ने खेत में पहुँचकर कमलम् फल की खेती के बारे में जानकारी दी एवं कमलम् फल की उपयोगिता बतलाया कि यह फल पूर्णत: जैविक खाद पर आधारित है एवं गंभीर बीमारी कैंसर, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर की रोकथाम के लिए असरकारक बतलाया. इस फल की खेती के लिए विधायक ने किसानों का आह्वान किया है कि इस कमलम् फल की खेती करने के लिए नवाचार की खेती की बात कही.

Next Post

खण्डेलवाल ने किया निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा […]

You May Like