अयोध्या बस्ती से लापता तीन नाबालिग बालक रेलवे स्टेशन के पास मिले

पिपलियामंडी। अयोध्या बस्ती से रविवार सुबह लापता हुए तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालकों की उम्र 10, 12 और 15 वर्ष है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे परिजनों की डांट और मारपीट से परेशान होकर घर से भाग गए थे। चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार, प्रारंभिक सूचना के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है तथा मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी जानकारी दी जा सकती है।

Next Post

गौ मांस तस्करों का निकाला गया जुलूस, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 4 , 2025
छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने गौ मांस की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला और न्यायालय में प्रस्तुत किया.पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.3 अगस्त को सूचना के आधार पर गुलाबी ढाबा के पास से दिलीप नामक युवक को 70 […]

You May Like