
छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने गौ मांस की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला और न्यायालय में प्रस्तुत किया.पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.3 अगस्त को सूचना के आधार पर गुलाबी ढाबा के पास से दिलीप नामक युवक को 70 किलो गौ मांस के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में अन्य तस्करों के नाम सामने आए, जिनमें अंसार उर्फ छोटू, मोटू उर्फ इत्याज और फिरोज खान शामिल हैं.आरोपियों के विरुद्ध गौवध अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मांस के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं. देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत व उनकी टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
