विधायक श्याम बर्डे व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे

पानसेमल। नगर परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर गोमती नदी के तट पर कृष्ण मंदिर उद्यान के निकट पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी है। एक-एक वृक्ष न केवल प्रकृति का श्रृंगार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी।सभी को मिलकर इस धरती को स्वच्छ और समृद्ध बनाएं रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र भंडारकर, उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी, पार्षद भूपेश सावले,रमेश चित्ते,प्रतिनिधि विक्की सिरसाठ,मंगल शामेशाह,सतीलाल मराठे,कांतिलाल वास्कले,अनूप मिश्रा,सलोनी राणा,जोगेंद्र चौधरी,सचिन चौहान खेतिया,नगर परिषद कर्मचारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Next Post

मूंग खरीदी केंद्र पर अधिकारियों से अभद्रता, शिकायत पर गोदाम संचालक ने मांगी माफी

Thu Jul 24 , 2025
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत खरीदी समिति और भंडारण केंद्र के निजी वेयरहाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने मूंग की गुणवत्ता जांच कर रहे सर्वेयरों पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसकी शिकायत मिलने पर […]

You May Like