श्योपुर में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रध्वज, झांकियों ने मन मोहा

श्योपुर:जिले में गणतंत्र दिवस समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित हुआ। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रदेश के विकास पर जोर दिया गया।

इसके बाद संयुक्त परेड दल ने तीन बार हर्ष फायर किए और राष्ट्रपति के जयघोष के नारे लगाए।समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, सिंचाई, एनआरएलएम, पशुपालन और कूनो अभ्यारण सहित कई विभागों ने अपनी झांकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।

Next Post

मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Mon Jan 26 , 2026
मुरैना: मुरैना में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ मौके पर उपस्थित रहे। मंत्री जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने सीएम […]

You May Like