भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो अलग-अलग संदेशों के जरिए सामाजिक समर्पण और विकास के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने त्याग और नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत रत्न डॉ बी आर के संघर्ष में सहभागी बनकर वंचितों के उत्थान, समानता और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने माता रमाबाई के जीवन को सेवा, समर्पण और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण बताया। वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सड़क विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना भी की।
