
उज्जैन। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वल्र्ड कप का मुकाबला भारत ने जीता था, रविवार-सोमवार रात शहरवासी जश्न में डूबे थे। इसी बीच राज रॉयल कॉलोनी में दो समुदायों के लोगों के बीच पटाखे चलाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों ओर से 8 10 लोग घायल हो गए जिसमें महिला बच्चे भी शामिल है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि भारत की जीत का जश्न पूरे शहर में मनाया जा रहा था। राज रॉयल कॉलोनी में भी आतिशबाजी की जा रही थी। हाड़ा परिवार के सदस्य पटाखे चला रहे थे इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले वाहिद खान ने घर में पटाखे की आवाज से बच्चों के डरने की बात कहते हुए पटाखे चलाने से मना किया। बस इसी बात पर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए। मारपीट में दोनों ओर से 8 से 10 लोग घायल हो गए। हाड़ा परिवार की ओर से 11 वर्षीय दृष्टि, रविंद्र हाडा, पंकज, विशाल, विमला मालवीय और अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर से शादाब खान, वाहिद खान और परिवार की एक महिला को चोट आई। दोनों परिवारों के बीच हुए विवाद में तूल पकड़ लिया। कुछ देर में ही हिंदू संगठन के लोग भी राज रॉयल कॉलोनी पहुंच गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ गई थी और मामले को शांत कराया था। रात में ही मामला शांत कर लिया गया था घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में धारा का इज़ाफा कर विवेचना की जाएगी। दोनों पक्षों के विवाद का मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिन्दू वादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर
हिंदू संगठन के लोग घायल हाडा परिवार की और से चिमनगंज थाने पहुंच गए और आरोप लगाए जाने लगे लगा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व में भी कॉलोनी में रहने वाले मुस्लिम समुदाय द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना को लेकर विवाद किया था। क्षेत्र में इनके द्वारा लोगों को डराया धमकाया जाता है। मामले में चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के चलते मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया है।
