गणेश चतुर्थी : दो जंगली हाथियों का सीधी मूवमेंट, अलर्ट मोड में विभाग

सीधी:गणेश चतुर्थी के बीच सीधी जिले में दो जंगली हाथियों के मूवमेंट बढ़ते ही वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले की ओर से सीधी जिले की सीमा में तुर्रा पहाड़ में बीती रात जंगली हाथियों को देखा गया। सरपंच की सूचना पर वन विभाग सीधी की रेस्क्यू टीम ने रात एक बजे तुर्रा पहाड़ में पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। सुबह होते- होते मधुगांव के जंगल में दोनों हाथी पहुंच गये और घने बांसों के बीच छिपे हुए हैं। वन मंडल सीधी के रेस्क्यू टीम प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार शाम ढ़लने के बाद दोनों जंगली हाथी दूसरे स्थान की ओर रवाना होंगे।

जंगली हाथियों के मूवमेंट की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है वन मंडल रेस्क्यू टीम लगातार दोनों जंगली हाथियों की निगरानी कर रहा है। दोनों हांथी दिन के समय अपना डेरा एक स्थान पर जमा लेती हैं और रात के समय आगे की तरफ बढ़ती हैं। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही लोगों को कच्चे मकान की बजाय पक्के मकान में रहने के लिए कहा जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में रात के समय बिजली की सप्लाई भी बंद की जायेगी। लोगों से तीन दिनों के लिए घर में पानी का स्टाक रखने एवं अनावश्यक घर से बाहर शाम के बाद न निकलने की अपील की जा रही है। जहां एक तरफ गणेश चतुर्थी के दिन लोग भगवान गणेश की भक्ति में डूबे हैं, वहीं दो जंगली हाथियों के गांवों की ओर बढ़ने की खबर से लोगों में चिंता बनी हुई है।

Next Post

केंद्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिशों को हरी झंडी मिलने के बाद देश के सभी 25 उच्च न्यायालयों को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं

Mon Sep 14 , 2026
नई दिल्ली, जुलाई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 किए जाने के बाद चार अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में प्रमोट कर दिया गया था, जिससे उन अदालतों में पद खाली हो गए थे। इसके अलावा, कुछ […]

You May Like