भावांतर खरीदी के 18 में से 9 दिन बंद रही मंडी

ब्यावरा। शासन द्वारा किसानों को सोयाबीन का उचित भाव देने भावांतर योजना के तहत खरीदी का कार्य 24 अक्टूबर से कृषि मंडी में प्रारंभ किया गया. खरीदी के 18 दिन आज पूर्ण हो रहे है किंतु इनमें से 9 दिन मंडी में विभिन्न कारणों एवं अवसर के चलते अवकाश रहा. यानि अभी तक आधे दिन ही मंडी में खरीदी हो सकी है.

गौरतलब है कि कृषि मंडी में आये दिन अवकाश होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. 24 अक्टूबर से भावांतर योजना के तहत कृषि मंडी में खरीदी कार्य शुरु किया गया.

सर्वर डाउन रहने से हुई बाधा

पहले दिन 24 अक्टूबर को सर्वर डाउन रहने से खरीदी कार्य काफी प्रभावित रहा. इसके बाद सर्वर में आयी तकनीकि गड़बड़ी को ठीक करने 25 अक्टूबर को मंडी में अवकाश घोषित कर दिया गया. जबकि 26 अक्टूबर को माह का चौथा रविवार होने तथा 27 अक्टूबर सोमवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मंडी में अवकाश रहा. तत्पश्चात नवम्बर माह में 1 नवम्बर, 2 नवम्बर रविवार को बैंक बंद होने एवं 3 नवम्बर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने से मंडी में नीलामी कार्य बंद होकर अवकाश रहा. इसके बाद 5 नवम्बर को मंडी में अवकाश रहा. तत्पश्चात 9 नवम्बर को माह का दूसरा रविवार होने तथा 10 नवम्बर सोमवार साप्ताहिक अवकाश के चलते मंडी में अवकाश रहा.

अधिक अवकाश से परेशानी

कृषि मंडी में अवकाश अधिक होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्हें उपज बेचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. मंडी बंद होने से मजबूरन बाजार में कम भाव पर उपज बेचना पड़ती है.

 

Next Post

वंदे मातरम गीत कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने व्यक्त किए विचार

Mon Nov 10 , 2025
बनखेड़ी। एमसीएमसी डीपी की कक्षा में आज अध्यापन के पश्चात भोजन अवकाश के बाद वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा, नावांकुर संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहर, […]

You May Like