
ग्वालियर। पंडित हरिद्वारी लाल हरिशंकर समाधिया सेवा ट्रस्ट द्वारा पंडित हरिशंकर समाधिया की पुण्यतिथि पर संत महंत एवं ज्योतिषी सम्मान समारोह का आयोजन आज सांयकाल जैन धर्मशाला मुरार में किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज दंन्द्रोआ सरकार, श्री सीताराम जी महाराज नसरोल, श्री हरिदास महाराज जाडेरूआ धाम, श्री हरी राम महाराज सुपावली, राम सेवक दास महाराज गंगादास की शाला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत आचार्य रामस्वरूप शास्त्री ने की।
संचालन भगवताचार्य पंडित अंबिका प्रसाद पचौरी ने एवं आभार समाजसेवी आनंद शर्मा ने किया। संस्था के सचिव गणेश समाधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था विगत 1 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण गर्मियों में प्याऊ लगाने का काम असहाय लोगों को कंबल वितरण भूखे को भोजन बीमार को दवाई और कपड़े पहनने का काम और धर्म की ध्वज फैलाने के लिए कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, वेदप्रकाश शर्मा, केशव पांडे, महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, आचार्य चन्द्रशेखर शर्मा, अशोक शर्मा, पंडित रमेश शास्त्री, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, शिवशंकर समाधिया, राम अवतार शर्मा, जे पी शुक्ला, अरविन्द शर्मा, गिरजाशंकर भटेले, राजू समाधिया, पंकज पाठक, पुरुषोत्तम पाराशर, वासुदेव शर्मा कक्का, यतेन्द्र तिवारी, राजकुमार दुबे, आदर्श दीक्षित,कृष्ण बिहारी पाठक, अवधेश पटसारिया एवं तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे।
