ऑपरेशन सिंदूर’ में ड्यूटी कर चुका फौजी पहुंचा जनसुनवाई में

ग्वालियर। ग्वालियर में वेस्टर्न कमांड में तैनात फौजी ने कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी पत्नी, उसके जीजा और अन्य परिजनों से अपनी और अपनी मां की जान को खतरा बताया। फौजी का आरोप है कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या कर सकते हैं। पीड़ित देवेंद्र राजावत का कहना है कि उनकी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ड्यूटी लगी थी, जिसके बाद वंदना उन्हें छोड़कर चली गई।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई में वेस्टर्न कमांड में तैनात फौजी देवेंद्र राजावत अपनी मां के साथ पहुंचा। फौजी देवेंद्र ने जन सुनवाई में कहा कि पत्नी वंदना चौहान, उसके जीजा कमल किशोर तोमर और अन्य परिजनों से उसकी और मां की हत्या कर सकते है। वह इंदौर के राजा रघुवंशी नहीं बनना चाहते। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दावा किया है कि उनके पास अपनी पत्नी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। पीड़ित देवेंद्र राजावत का कहना है कि उनकी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ड्यूटी लगी थी, जिसके बाद वंदना उन्हें छोड़कर चली गई। देवेंद्र ने मई 2025 में अपनी पत्नी को मनाकर गोला का मंदिर स्थित घर वापस लाया था। हालांकि, वह एक दिन फिर अपने जीजा के साथ घर से चली गई। जीजा कमल किशोर तोमर और वंदना के घर के अन्य लोग उन्हें लगातार धमकाते रहे। देवेंद्र का आरोप है कि एक दिन कमल किशोर और वंदना के घरवालों ने उन्हें और उनकी मां को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

किसान बीमा योजना की तर्ज पर व्यापारियों के लिए आपदा-विपदा में राहत की मांग करेगा चेम्बर

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर। केन्द्रीय, प्रदेश बजट एवं जीएसटी पर बजट पूर्व सुझावों पर आज एक बैठक का आयोजन ‌‘चेम्बर भवन‌’ में किया गया| बैठक में जीएसटी विशेषज्ञ के रूप में सी.ए. दीपक वाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे| चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बजट […]

You May Like