इटारसी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण के पूजन और सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोंत्रा का स्वागत प्रभारी प्राचार्य उपेंद्र साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। प्राचार्य साहू ने इस पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए शासन की पहल की सराहना की। मुख्य अतिथि अठोंत्रा ने विद्यालय परिवार के उत्साह की प्रशंसा की और विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान का उल्लेख किया।
इस अवसर पर देवेंद्र पटेल, श्रीमती लइका खान, श्रीमती पूनम विश्वकर्मा, श्रीमती निहारिका ठाकुर, विपिन पांडे और अजीत श्रीवास ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण की लीलाओं से परिचित कराया। संतोष राणा और सीताराम लवास्कर ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शैलजा सोनी और निशा यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुबोध तिवारी ने किया। समापन भगवान कृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में शाला का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
