ग्वालियर:नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आज दोपहर डबरा नगर की सड़कों पर निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। एक महिला की मौत हो गई और बड़ी संख्या में महिलाओं के घायल होने की खबर है। मृतका का नाम रति साहू बताया गया है।
डबरा हॉस्पिटल में उसकी बॉडी रखी गई है। उसके परिवारजन हंगामा कर रहे हैं। मौके पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नगर में दुख और तनाव का माहौल है।
