कैबिनेट मंत्री ने मृतकों को दी श्रंद्धाजलि 

झाबुआ। झाबुआ जिले में मेघनगर के निकट सजेली मालजी साथ रेल्वे फाटक के आगे थांदला रोड कंटेनर ट्रक एवं ईको के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ईको वाहन सवार 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने से और 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने जिले के शिवगढ़ महुडा गांव पहुंचकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा शौक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रंद्धाजलि दी। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों एंव घायलों को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने को कहा। उन्होंने घायलों को महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल आशीर्वाद योजना के तहत पात्रता का परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।

Next Post

CEO जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण

Fri Jun 6 , 2025
  सीधी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज द्वारा जनपद पंचायत मझौली की विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत टिकरी, कंजवार एवं खजुरिहा के भ्रमण के दौरान मनरेगा योजनांतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यों यथा प्लांटेशन, गौ शाला, सीएनजी […]

You May Like