CEO जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण

 

सीधी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज द्वारा जनपद पंचायत मझौली की विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत टिकरी, कंजवार एवं खजुरिहा के भ्रमण के दौरान मनरेगा योजनांतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यों यथा प्लांटेशन, गौ शाला, सीएनजी एवं खेत तालाब आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान तथा ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, सहायक यंत्री श्रीमती सरिता सिंह, प्रभारी एपीओ अरविन्द तिवारी, क्षेत्रीय उपयंत्री सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

जावद जनपद सीईओ के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

Fri Jun 6 , 2025
जावद। नीमच जिले की जावद जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश धारवे के खिलाफ एक महिला द्वारा जिला धार के गंधवानी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। उक्त महिला ने शिकायत में बताया कि जनपद सीईओ ने 11 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध […]

You May Like