नशे में धुत्त महिला ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मचाया उत्पात

मौके पर पहुंचे बैढ़न कोतवाल व उनकी टीम

सिंगरौली : कलेक्ट्रेट में आज दिन मंगलवार को जनसुनवाई चल रही थी। वही अचानक एक महिला दौड़ती हुई जनसुनवाई में पहुंची और अधिकारियों के सामने तांडव दिखाने लगी। कुछ देर के लिए तो अधिकारी भी सकते में आ गए। फिर महिला के पास जब महिला पुलिस आई तो पता चला कि महिला नशे में धुत्त है। मौके पर शहर कोतवाल भी पहुंचे। जहां किसी तरीके से महिला को शांत कराया गया।

जानकारी में पता चला कि महिला कृष्णमती साकेत कचनी डिहवा टोला की रहने वाली है। आज मंगलवार को सबसे पहले एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी के सामने हल्ला करने लगी। महिला के इस तांडव को देख पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भगा दिया। महिला एसपी कार्यालय से निकाली और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां जनसुनवाई चल रही थी। जनसुनवाई में कलेक्टर मौजूद नही थे।

Next Post

सीईओ की कृपा दृष्टि से एक सचिव को तीन पंचायत का प्रभार

Wed Jan 29 , 2025
गहिलरा पंचायत सचिव पर सीईओ मेहरबान, सवालों के कटघर्रे में जिला पंचायत के कारखास सिंगरौली: जिला पंचायत किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बने रहना आम बात होती जा रही है। अभी तकनीकी सहायक विपुल सिंह को जनपद पंचायत में अटैच करने का मामला ठंडा नही पड़ा था […]

You May Like