वाशिंगटन 01 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही नासा के प्रमुख के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।
जैसा कि ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि श्री ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सलाहकार व टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के करीबी सहयोगी व पूर्व उम्मीदवार जेरेड इसाकमैन को वापस लेने का फैसला किया है।
श्री ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल साइट पर लिखा,“पूर्व संबंधों की गहन समीक्षा के बाद, मैं नासा के प्रमुख के लिए श्री जेरेड इसाकमैन के नामांकन को वापस ले रहा हूं। मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमेरिका को पहले स्थान पर रखेगा।”
पिछले साल के अंत में श्री ट्रंप ने अरबपति और निजी अंतरिक्ष यात्री इसाकमैन को नासा प्रमुख के लिए नामित किया। सीनेट वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति ने अप्रैल के अंत में उनके नामांकन को मंजूरी दे दी।
श्री मस्क के करीबी सहयोगी और उनकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख ग्राहक श्री इसाकमैन ने लाखों डॉलर में कंपनी से कई निजी अंतरिक्ष उड़ानें भी खरीदी थीं।
