सीएम मोहन यादव आज मुरैना में खोलेंगे करोड़ों की सौगातों का पिटारा

मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को करोड़ों की सौगात देने मुरैना पहुंच रहे हैं. यहां सीएम यादव 162.55 करोड़ रु की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इन विकास कार्यो में नया आयुर्वेदिक महाविद्यालय, 100 बिस्तरीय अस्पताल, न्यू तहसील भवन और कई शैक्षिक संस्थान शामिल हैं. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार आज श्योपुर से मुरैना पहुंचेंगे. सीएम का मुख्य कार्यक्रम एसएएफ पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुरैना को मिलने जा रहा 70 करोड़ रु लागत का नया आयुर्वेदिक महाविद्यालय भवन भी प्रमुख आकर्षण रहेगा. इसी परिसर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल भी विकसित किया जाएगा, जिससे जिले में चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा.

सीएम मोहन यादव सभा में जाते समय वीआईपी रोड पर मुरैना तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. इन आधुनिक भवनों के शुरू होने से प्रशासनिक सेवाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है, इसके अलावा नागरिकों के कार्य अधिक सुगमता से होंगे. सभा स्थल पर पहुंचने के बाद विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके अलावा वे सांदीपनी उमा विद्यालय और अंबाह में 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास नव-निर्मित भवनों का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे.

Next Post

शराब माफिया की धमकी से बुजुर्ग परेशान

Thu Nov 27 , 2025
छतरपुर। हमा गांव में अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपी अमित राजा पर ग्रामीण बाला अहिरवार (65) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम हमा में 21 नवंबर को पुलिस ने एक […]

You May Like