शराब माफिया की धमकी से बुजुर्ग परेशान

छतरपुर। हमा गांव में अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपी अमित राजा पर ग्रामीण बाला अहिरवार (65) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्राम हमा में 21 नवंबर को पुलिस ने एक घर से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की थी, लेकिन बाद में सिर्फ 22 पेटी (198 लीटर) जब्त होने का खुलासा किया। बाला अहिरवार का दावा है कि इसी शराब की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से आरोपी उन्हें धमका रहा है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिछले 10 साल से अवैध शराब बेच रहा है और उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। बाला ने सिटी कोतवाली में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर वे एसपी कार्यालय पहुंचे।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

ढोढ़री गांव में खलिहान में लगी आग, धान की फसल जलकर राख

Thu Nov 27 , 2025
सिंगरौली। थाना गढ़वा अंतर्गत सर्किल मौहरिया के ग्राम ढोढ़री में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी कमला सिंह के खलिहान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि खलिहान में रखी धान की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। घटना रात […]

You May Like