ढोढ़री गांव में खलिहान में लगी आग, धान की फसल जलकर राख

सिंगरौली। थाना गढ़वा अंतर्गत सर्किल मौहरिया के ग्राम ढोढ़री में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी कमला सिंह के खलिहान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि खलिहान में रखी धान की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई।

घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। खलिहान से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक खलिहान में रखी पूरी धान की फसल नष्ट हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित किसान कमला सिंह द्वारा थाना गढ़वा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

धान की फसल जल जाने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

Next Post

कांग्रेस विधायक दल की सत्र से पहले 30 नवंबर को होगी बैठक

Thu Nov 27 , 2025
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, 30 नवंबर को बुलाई है। बैठक शाम 7.30 बजे होगी जो होटल अशोका में बुलाई गई है। इस बैठक में 1 दिसंबर से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों […]

You May Like