कांग्रेस विधायक दल की सत्र से पहले 30 नवंबर को होगी बैठक

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, 30 नवंबर को बुलाई है। बैठक शाम 7.30 बजे होगी जो होटल अशोका में बुलाई गई है। इस बैठक में 1 दिसंबर से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि विधायक दल की बैठक में सदस्यों से बातचीत कर प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को सत्र में मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की विफल नीतियों और घपलों-घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी चर्चा होगी।

उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का मुद्दा हो, युवाओं के रोजगार की बात हो, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था हो या फिर भाजपा सरकार की विफल नीतियां हो सभी मुद्दों को आगामी सत्र में मजबूती से उठाया जाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि विधानसभा का सत्र काफी कम अविधि का है जिसका हमने विरोध भी किया है फिर भी लेकिन कांग्रेस पार्टी के विधायक जनहित के मुद्दों पर मोहन सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

Next Post

सरकारी स्कूल से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस

Thu Nov 27 , 2025
इंदौर. पागनीसपागा स्थित शासकीय हाई स्कूल में दिनदहाड़े दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय शिकायतकर्ता चन्द्रिका तनवानी निवासी सी-5, […]

You May Like