सरकारी स्कूल से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस

इंदौर. पागनीसपागा स्थित शासकीय हाई स्कूल में दिनदहाड़े दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की.

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय शिकायतकर्ता चन्द्रिका तनवानी निवासी सी-5, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास, ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर दोपहर करीब 12:45 बजे शासकीय हाई स्कूल पागनीसपागा से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज चोरी हो गए. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में घुसा और दस्तावेज लेकर फरार हो गया. चोरी का पता लगते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. रावजी बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के इलाके की जांच और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Next Post

सर्विस लाइन के तार में भड़की आग, फायर अमले ने आग पर पाया काबू

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर। मांडवा बस्ती स्थित एमएस सिलाई केंद्र के सामने सर्विस लाइन का तार टूट गया, जिसके चलते आग भड़क उठी और मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग सिलाई केंद्र के अंदर नहीं पहुंची नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया का सकता था। सूचना मिलने के […]

You May Like

Play sound