
सागर। सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में एक ढाबे पर संचालित अवैध शराब के कारोबार को उजागर किया।किया। कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ ढाबा, बांदरी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का संग्रहण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। थाना स्टाफ की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर ढाबे के विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब एवं बीयर बरामद हुई।तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 1280 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा 198 बीयर केन, कुल 1478 पाव (338.58 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,22,400 है। इसके अतिरिक्त शराब विक्रय से प्राप्त ₹9,20,000 नगद भी मौके से जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹11.42 लाख है।मौके से सौरभ साहू (32 वर्ष), निवासी बांदरी एवं सुमित राय (22 वर्ष), निवासी पिठौरिया को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।गिरफ्तार आरोपी से जब्त सामग्री मे 1280 पाव देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब,198 बीयर केन,कुल 1478 पाव (338.58 बल्क लीटर) अवैध मदिराशराब की अनुमानित कीमतक 2,22,400,नगद राशि – ₹9,20,000कुल जब्ती – लगभग ₹11.42 लाख की गई ।
