मानवता की मिसाल: मरीज के लिए आरक्षक प्रशांत दुबे ने किया ब्लड डोनेट

दमोह। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के लिए जबेरा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रशांत दुबे ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय महिला जिला अस्पताल में इलाजरत थी और उसे बी प्लस ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लड की अपील की गई।अपील देखते ही आरक्षक प्रशांत दुबे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और महिला को अपना रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला का उपचार संभव हो सका।रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने आरक्षक प्रशांत दुबे का आभार व्यक्त किया और उनके इस सराहनीय कार्य की सराहना की।

Next Post

पता पूछने पर छात्र पर चाकू से हमला, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार

Thu Jul 23 , 2026
इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मोती तबेला में पता पूछने पर तीन बदमाशों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए. घायल छात्र का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूरज नगर में रहने वाले 25 […]

You May Like