पता पूछने पर छात्र पर चाकू से हमला, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार

इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मोती तबेला में पता पूछने पर तीन बदमाशों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए. घायल छात्र का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सूरज नगर में रहने वाले 25 वर्षीय सचिन देर रात मोती तबेला क्षेत्र में किसी पते की जानकारी पूछ रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों से उनका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सचिन पर चाकू से हमला कर दिया और उनका मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

आसियान शिखर सम्मेलन के इतर रुबियो-लावरोव की वार्ता, यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Thu Jul 23 , 2026
मनीला, 23 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को यहां आसियान सम्मेलन की दौरान बैठक की तथा यूक्रेन एवं पश्चिम एशिया युद्ध के मुद्दे पर गहरे मतभेद को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका-रूस संबंधों […]

You May Like