अदिवी शेष ने फिल्म ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर के साथ रोमांटिक प्रेम कहानी करने का अनुभव साझा किया

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अदिवी शेष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर के साथ पहली बार एक पूरी तरह से रोमांटिक प्रेम कहानी करने का अनुभव को साझा किया है।

थ्रिलर शैली को अपनी तेज़ कहानी कहने की शैली और गहन परफॉर्मेंस के ज़रिए एक नया रूप देने के लिए पहचाने जाने वाले अदिवी शेष अब एक नई दिशा में कदम रख रहे हैं। फिल्म ‘डकैत’ में उनका पहली बार लीड रोमांटिक रोल है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट हो रही है और इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ किया जाएगा। अदिवी शेष के लिए यह फिल्म सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं है ,यह उनके दिल के बेहद करीब है।

अदिवी शेष ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं सच में एक लव स्टोरी के जॉनर में पूरी तरह उतर रहा हूं ,और यही बात ‘डकैत’ को मेरे लिए बेहद खास बनाती है। भले ही मेरा किरदार काफी रॉ और गुस्से से भरा हुआ है, लेकिन इस कहानी की आत्मा प्यार है ,वो प्यार जो आपको बदल देता है, आपको उबारता है, और कभी-कभी तो आपको तोड़ भी देता है। जब ये भावनात्मक संघर्ष एक्शन और थ्रिल के साथ जुड़ता है, तो फिल्म को एक अलग ही ऊर्जा मिलती है।”

Next Post

डीएस ग्रुप की पल्स कैंडी बनी 750 करोड़ की उपभोक्ता ब्रांड

Fri Jun 27 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) एफएमसीजी समूहों में से एक धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) की लोकप्रिय पल्स कैंडी वित्त वर्ष 2024-25 में उपभोक्ता मूल्य पर 750 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एक साल में 750 करोड़ पल्स कैंडीज़ बिकीं जिससे यह […]

You May Like

मनोरंजन