मुण्डला कंजर डेरा से हथियारबंद तीन कंजर गिरफ्तार

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुण्डला कंजर डेरा में पुलिस ने दबिश देकर तीन शातिर कंजर— दिलीप, बंटी उर्फ राम और राहुल —को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 बोर बंदूक, एक जिंदा कारतूस, 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ क्षेत्र के ग्राम लारनी, लदुना, बघुनिया, खेताखेड़ा, आंसपुरा, रहीमगढ़, पीपलखेड़ा, परासली खुर्द में चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी वारदात के दौरान हथियार लेकर चलते थे ताकि ग्रामीणों में डर पैदा कर सकें।

इस कार्रवाई में एसडीओपी दिनेश प्रजापति, निरीक्षक कमलेश प्रजापति, मोहन मालवीय सहित थाना सुवासरा, सीतामऊ व शामगढ़ पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

Next Post

एसएंडपी रिपोर्ट में अडानी की तीन कंपनियों के रेटिंग आउटलुक में सुधार

Tue Aug 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अडानी समूह की तीन प्रमुख कंपनियों अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अडानी ग्रीन एनर्जी (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2) की रेटिंग आउटलुक को संशोधित कर ‘नेगेटिव’ से ‘स्टेबल’ और ‘पॉज़िटिव’ में बदल दिया है। अडानी समूह ने मंगलवार […]

You May Like