ग्वालियर में रात भर से नशे में चूर नाली में पड़ी युवती का सड़कों पर हंगामा

ग्वालियर। कोटेश्वर महादेव मंदिर इलाके में सुबह एक नशे में धुत्त युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती रात भर से इलाके में नशे की हालत में पड़ी हुई थी। सुबह होते ही उसने राहगीरों को रोकना शुरू कर दिया। कभी वह बाइक सवारों को रोककर उनके पीछे बैठने की कोशिश करती, तो कभी मौके पर खड़े ऑटो में जाकर बैठ जाती। इस दौरान उसने लोगों से जमकर गाली-गलौज भी की। इलाके के लोगों ने बताया कि युवती का यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

Next Post

लगातार खिसक रहा कांग्रेस का जनाधार", दिग्विजय सिंह के बयान पर डिप्टी सीएम शुक्ल ने किया पलटवार

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 2018 में 50 लाख फर्जी वोटर वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि आधारहीन बातें करना कांग्रेस की आदत हो गई है. उन्होंने कहा, ‘उनका जन आधार लगातार खिसक रहा है, […]

You May Like