आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2026 का 28 मार्च से शानदार आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद आरसीबी का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
पहले ही मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में हजारों दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, जिससे यह मैच सीजन की शुरुआत को और भी खास बना देगा।
ऑनलाइन तेजी से बिक रहे टिकट
इस मैच के टिकट को लेकर फैंस के बीच होड़ मची हुई है। टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध हैं, जहां फैंस ऑनलाइन भुगतान कर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। मैच में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए टिकट तेजी से बिक रहे हैं और जल्द ही सोल्ड आउट होने की संभावना है।
टिकट की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के टिकट की कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे सस्ता टिकट 3750 रुपये का है, जबकि सबसे महंगा टिकट 47000 रुपये तक पहुंच रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं और किसी भी कीमत पर स्टेडियम पहुंचना चाहते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन और कामिंदु मेंडिस।
