रादुविवि : आज कर्मचारियों को मिलेगा कर्मचारी संघ का नया अध्यक्ष

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन है। एक ओर सभी प्रत्याशी विवि में कर्मचारियों से लगातार संपर्क बनाए रहे और चुनाव में सहयोग के लिए लगातार प्रचार करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार मतदान प्रक्रिया आज सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। मतदान के बाद दोपहर 1: 30 बजे से मतगणना होगी, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र पटैल, संजय यादव और प्रेम प्रकाश पुरोहित के बीच कड़ा और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
तीन- तीन दावेदारों में किसी एक का बदलेगा भाग्य
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संघ के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए तीन-तीन दावेदार मैदान में है। जिसमें उपाध्यक्ष के लिए दो पदों में चुनाव है जिसको लेकर 6 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं एक महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार, एक संयुक्त सचिव के लिए तीन उम्मीदवार, एक कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन उम्मीदवार तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर 15 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। अब देखना होगा कि तीन- तीन दावेदारों में किसका भाग्य इस चुनाव में बदलता है।

Next Post

World Cup 2027: इतिहास में पहली बार होगा ऐसा बड़ा उलटफेर? मेजबान देश ही टूर्नामेंट से हो जाएगा बाहर!

Wed Mar 25 , 2026
अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा खतरा सामने आया है। इतिहास में पहली बार मेजबान देश के ही टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। भले ही टूर्नामेंट अगले साल खेला […]

You May Like

मनोरंजन