शिवालयों सहित प्राचीन कुण्डों पर उमड़ा भक्ति का सैलाब 

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। बुधवार को महा शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तडक़े से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ थी। शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

 

ओंकारेश्वर के साथ ही शहर के भीमकुंड भीमेश्वर महादेव, पदम कुंड परमेश्वर महादेव, सूरज कुंड सुर्वेस्वर महादेव, महादेवगढ़ महादेव, रामेश्वर महादेव, कुंडलेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव महादेव, हाटकेश्वर महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर, कुण्डलेश्वर, तुलजेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव सहित सिंधी कालोनी स्थित शिवधाम एवं बालकधाम सहित लगभग सभी शिवालयों में भगवान शिव का मावे, मेवे, फूल, भांग, बर्फ, विशेष वस्त्र एवं रूद्राक्षों सहित पूजन सामग्री से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

पांडवों के समय से प्राचीन भीमकुंड में एक प्राचीन शंकरजी का मंदिर है जहां शिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की, भीमकुंड पर विशाल फलाहारी भंडारे का आयोजन किया गया।

Next Post

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी वेदांत कुम्भारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता और वेदांत कुम्भारे की मुलाकात […]

You May Like