जबलपुर: शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती ऑटो चालकों की धमा चौकड़ी के खिलाफ आरपीएफ जबलपुर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत शनिवार को कार्यवाही करते हुए 13 ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रवीण, हरिकेश दुबे व सूर्यनाथ यादव के द्वारा ऑटो चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से रेलवे स्टेशन जबलपुर में प्रवेश कर यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले एवं यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले 13 ऑटो चालकों के विरूद्ध रेल अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
