
भोपाल। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी वेदांत कुम्भारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता और वेदांत कुम्भारे की मुलाकात एक साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी वेदांत कुम्भारे ने युवती को शादी का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पिछले एक साल से अशोका सोसायटी में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने इनकार कर दिया।इसके बाद, पीड़िता ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
