बिजली की डोरी काटने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले

जबलपुर‌‌: पाटन थाना अंतर्गत सुरैया सिमरिया में बिजली की डोरी काटने पर उपजे विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि नीलेश सिंह लोधी (26) निवासी सुरैया सिमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई में कि बीती रात करीब 10 बजे उनके घर की लाइट चली गई थी।

जब वह बाहर खंभे के पास चेक करने गए, तो बिजली की डोरी कटी हुई थी। नीलेश ने चिल्लाकर पूछा कि डोरी किसने काटी, तो पड़ोसी भूरा रजक बाहर आया और विवाद करने लगा। विरोध करने पर भूरा के पिता संतोष रजक और भाई रवि रजक हाथ में डंडा लेकर आए। बीच-बचाव करने आए नीलेश के पिता लोक सिंह के नाक और होंठ पर रवि ने डंडे से हमला किया। वहीं संतोष ने चाचा भगवान सिंह को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष के रविकांत रजक (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात में अपने घर पर थे, तभी पड़ोसी नीलेश लोधी उनके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगा। रविकांत के भाई कृष्णकांत उर्फ भूरा ने जब नीलेश को गाली देने से मना किया, तो नीलेश ने डोरी काटने का झूठा आरोप लगाते हुए झूमाझपटी शुरू कर दी। विवाद बढ़ते ही नीलेश के पिता लोक सिंह और चाचा भगवान सिंह हाथ में लाठी लेकर आ गए। आरोपियों ने लाठी से हमला कर कृष्णकांत के कंधे पर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए रविकांत की बाईं जांघ पर लोक सिंह ने लाठी मार दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

Next Post

नीट परीक्षा कल: बायोमैट्रिक, सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगे, आज ट्रायल रन

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर: नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा कल जिले 23 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। री-नीट की परीक्षा रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा की कुल अवधि सवा तीन घंटे की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों में गुरूवार […]

You May Like