भैरुंदा। गत दिवस जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम सुधीर कुशवाह ने बाबरी नाव घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नर्मदा नदी में नाव संचालन के संबंध में ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नाव संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों का न बैठाया जाए तथा सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए. नाव संचालन से पहले नाव की तकनीकी जांच नियमित रूप से की जाए तथा अनुभवी नाविकों द्वारा ही नाव चलाई जाए. एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
