
ब्यावरा। ग्राम बालचिडी में महाशिवरात्रि पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें प्रख्यात कवियों ने अपनी प्रभावी रचनाओं की सुंदर प्रस्तुति दी.
कवि देवेंद्र दांगी के संयोजन में गांव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. हास्य कवि रामेश्वर रोचक द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी जिसने भावविभोर कर दिया. हास्य रचना से खूब हंसाया. कवि सुनील नागर ने ओज की प्रभावी रचनाओं से खूब तालियां बटोरी.
. कवि देवेन्द्र दांगी ने अपनी प्रभावी, हास्य रचनाओं से खूब हंसाया. उन्होंने माँ तू बहुत याद आती है ओर एक बात पूछता हूं बाबूजी रचना की प्रस्तुति दी जिसे खूब सराहा गया. कवयित्री प्रियांशी पाटीदार ने श्रृंगार रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुति दी. मंच संचालक हेमंत हर्षिला ने प्रभावी रचना पाठ किया. लखन सिंह दांगी ने आभार व्यक्त किया.
