
शुजालपुर, मंडी के एमजी रोड स्थित गुरुवाणी रेस्टोरेंट के सामने रविवार देर रात करीब 12.30 बजे बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार आयुष जोशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रात में भोपाल रैफर किया गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इरशाद पिता छोटे खान निवासी टीला शुजालपुर सिटी और आयुष जोशी पिता हेमंत जोशी मूल निवासी उज्जैन व हाल मुकाम नूरपुरा शुजालपुर सिटी बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गुरुवाणी रेस्टोरेंट के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. दुर्घटना में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इरशाद को गंभीर चोट आई. हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफ र कर दिया गया. पुलिस मंडी ने मृतक के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल शुजालपुर में करवाते हुए मामला दर्ज किया.
