रीवा: महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज आफ टेक्नोलाजी यूनिवर्सिटी रोड रीवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया.रोजगार मेले में 1217 आवेदकों का पंजीयन किया गया जिसमें 820 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ. उप संचालक रोजगार ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात के लिए 60, एमआरएफ टायर्स गुजरात के लिए 25, टाटा आटोलाइन गुजरात के लिए 05, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा के लिए 77, यूनो मिंडा ईवी सीस्टम गुरूग्राम हरियाणा के लिए 20, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा के लिए 53, देखभाल रीवा के लिए 50, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा के लिए 27, सीआईआई एमसीसी।
इंदौर के लिए 50, विजन इंडियो लि. रीवा के लिए 53, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार के लिए 52, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर के लिए 33, बजाज लाईफ इंश्योरेन्स रीवा के लिए 32, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. पूणे के लिए 25, फोर्स मोटर प्रा. लि. पीथमपुर धार के लिए 45, फिएट मोटर प्रा. लि. पूणे के लिए 09, भारतीय जीवन बीमा निगम के लिए 04, केवी हयूमन रिसोर्सेज सर्विस प्रा. लि. रीवा के लिए 45, वेयर हाउस फ्लिप कार्ट, ब्लंकिट, स्वीगी के लिए 60, आमधनी वारसुनी प्रा. लि. गुजरात के लिए 23, आमधनी अपोलो टायर्स प्रा. लि. गुजरात के लिए 16 तथा प्रभा बायोप्लांटस प्रा. लिमिटेड रीवा के लिए 47, क्रेडिट लिमिटेड सीधी के लिए 10 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ है. इसी प्रकार से स्वरोजगार हेतु 72 आवेदन प्राप्त हुए युवा संग्रम कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज आफ टेक्नोलाजी रीवा और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
