पेपर लीक की जिम्मेदारी भी लें मोदी : प्रियंका

पेपर लीक की जिम्मेदारी भी लें मोदी : प्रियंका

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी को सजा नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी श्री मोदी को लेनी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश के लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार के सांसद ही संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार संसद चलाने में विफल रही है और युवाओं की जायज मांगों को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी दोषी को सजा नहीं मिली, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।

.....

Next Post

संसद में दो तिहाई बहुमत को लेकर गुणा-भाग शुरू 

Thu Jul 23 , 2026
दिल्ली डायरी प्रवेश कुमार मिश्र। संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार 131 वें संविधान संशोधन यानी परिसीमन विधेयक 2026 को पारित कराने के लिए विशेष बहुमत दो-तिहाई यानी 360 सांसदों का समर्थन जुटाने के प्रयास में लगी हुई है. चर्चा है कि टीएमसी व शिवसेना उद्धव गुट से अलग […]

You May Like