
भोपाल।ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना रातीबड पुलिस को बडी सफलता मिली. पुलिस ने दो माह से गायब नाबालिग लड़की बालिका को गंगानगर राजस्थान से खोज निकाला. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 सितंबर ग्राम सिकन्दराबाद निवासी आवेदक अपनी नाबालिक लडकी (16) के गुमशुदा होने की जानकारी दी. फरियादी ने बताया कि लड़की बिना बताये घर से कही चली गई.
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि मुख्य आरोपी के साथ लड़की का जीजा भी उसके अपहरण में शामिल था. दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की.
