ताबड़तोड़ चाकुओं से वार, दो घायल, हालत गंभीर

जबलपुर: घमापुर थाना कांचघर चौक में बीती रात घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक एडवोकेट के छोटे भाई और उसके दोस्त पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने लेकर आए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कांचघर चौक निवासी एडवोकेट अनूप शर्मा (37) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात करीब 12:30 बजे पुराना रंजिश के चलते सम्राट चौधरी उर्फ डॉक्टर, तनिष्क जायसवाल, राज बेन उर्फ सरदार, निहाल बिरहा व इनके साथ 3 से 4 साथियों ने उनके छोटे भाई अविनाश शर्मा को घेर लिया है और चाकुओं से हमला कर दिया। अविनाश के साथ मौजूद उसका दोस्त निक्की खत्री ने बीच बचाव किया तो बदमाशों में उस पर भी हमलाकर दिया। दोनों खून से लथपथ हो गए परिजन रात करीब 3:30 बजे घमापुर थाने पहुंचे। पीड़ितों को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। एडवोकेट अनूप शर्मा की शिकायत पर घमापुर पुलिस ने आरोपी सम्राट चौधरी, तनिष्क, राज, निहाल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को 112 डायल ने पहुंचाया अस्पताल

Mon Jun 22 , 2026
दमोह: सड़क दुर्घटना में सड़क पर पड़े बाइक सवार व्यक्ति संजय गर्ग को 112 डायल ने इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 112 डायल आरक्षक सुमित चौबे और चालक नीरज बिदौल्या ने बताया कि बालाकोट मार्ग स्थित श्री राम कुंजन के समीप […]

You May Like