विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को रूस में होगी रिलीज

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को रूस में होगी रिलीज

मुंबई, 26 जून (वार्ता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को रूस में रिलीज होगी।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ अब यह फिल्म रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है।

निर्माता वरुण बागला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल रूसी पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रूस में रिलीज डेट 11 जुलाई बताई गई है। यह पोस्टर रूसी भाषा में है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, धोखे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देने वाले पलों को खूबसूरती से दिखाती है। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है।यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है।

Next Post

रश्मिका मंदाना ने दमदार लुक के साथ की अपनी आगामी फिल्म की घोषणा

Thu Jun 26 , 2025
मुंबई, 26 जून (वार्ता) दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फ़िल्म की घोषण कर दी है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा कर अपनी आगामी फ़िल्म की घोषणा की है। रश्मिका इस फ़िल्म में एक दमदार और अब तक कभी न देखे गए अवतार […]

You May Like