भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर रात इंदौर और महू के बीच हुई बस दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
इंदौर जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार और आवश्यक सहायता के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
