सिंहस्थ से पहले भव्य रूप में निखरेगा मंगलनाथ मंदिर परिसर

उज्जैन:मोक्षदायिनी मां शिप्रा तट स्थित प्राचीन मंगलनाथ मंदिर को नया और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. उज्जैन विकास प्राधिकरण ने मंदिर परिसर विकास परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. योजना के तहत मंदिर के सामने बने बड़े नाले को पाइप डालकर ढका जाएगा और वहां सड़क निर्माण होगा. वर्तमान मुख्य सड़क को मंदिर परिसर में समाहित किया जाएगा.

पिछले सिंहस्थ के दौरान लगाए गए लाल पत्थर अब काले पड़ गए हैं, इसलिए इस बार उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों से निर्माण किया जाएगा. मंदिर शिखर, लैंडस्कैपिंग और नाले समेत सड़कों के विकास पर पांच करोड़ रुपये से अधिक व्यय होगा. महाकुंभ 2028 को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किए जा रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मंगल दोष निवारण, विवाह व राजनीतिक सफलता के लिए यहां पूजन करने पहुंचते हैं. उद्देश्य है, मंगलनाथ को एक आदर्श धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना.

Next Post

कपड़े की गेंदों से वर्ल्ड कप की चमक तक…ये है रेणुका ठाकुर की जज्बे भरी कहानी

Tue Nov 4 , 2025
वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का सफर संघर्षों से भरा रहा। मां सुनीता बताती हैं कि बचपन में रेणुका इलाके के लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं।  विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर आज देशभर के लिए […]

You May Like