भोपाल से कार में आई चोर गैंग ने जबलपुर में तोड़ा था सूने मकान का ताला

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत दत्त टाउन शिप तिलहरी में रहने वाली प्रोफेसर के भाई के सूने घर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही पांच नकबजन भी गिरफ्तार कर लिए है जिनके कब्जे से चुराये हुये चांदी के जेवर एवं मूर्ति वजनी 400 ग्राम, नगद 62 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 2 रॉड जप्त कर लिए गए है। चोर भोपाल से कार में आए थे जबलपुर में रूककर उन्होंने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक रत्न कुमार श्रीवास्तव 64 वर्ष निवासी दत्त टाउन शिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है, उसके बड़े भाई हेमंत कुमार श्रीवास्तव का मकान उसके मकान के बाजू से दत्त टाउन शिप में है, भाभी श्रीमति रेखा श्रीवास्तव एवं बेटी अभिनीता श्रीवास्तव 27 अक्टूबर को दिल्ली चले गये थे। 31 अक्टूबर को पता चला कि घर का ताला दरवाजा खुला है। जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ था अलमारी के लाकर खुले हुये थे लकड़ी के बक्से खुले हुये थे। अज्ञात चोर चांदी के जेवर करीब 150 से 200 ग्राम के चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

ऐसे चढ़े हत्थे

मामले में टीमें गठित हुई। तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी शिवम सोनी पिता भगवानदास सोनी 26 वर्ष निवासी इंद्र विहार कालोनी एयर पोर्ट रोड हुजूर थाना गांधीनगर भोपाल को भोपाल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ गई तो उसने बताया कि कार एमपी 04 जेड ई 3663 को 4 दिन के लिये किराये पर लेकर अपने साथी सूरज उर्फ गोलू तिर्की, राहुल अहिरवार एवं नवीन उईके व श्रीत ठाकुर के साथ जबलपुर आया था, रैकी करते हुये दत्त टाउन शिप स्थित सूने मकान का ताला तोडकर चांदी के जेवर एवं नगदी 88 हजार रूपये चुराना स्वीकार करते हुये बताया कि चांदी के जेवर अपनी बहन के घर में छिपाकर रख दिया था एवं चुराये हुये 88 हजार रूपये में से 8 हजार रूपये आने जाने मे खर्च होना व 80 हजार रूपये में से 16-16 हजार रूपये आपस में बांट लिये थे। सूरज उर्फ गोलू तिर्की, राहुल अहिरवार एवं नवीन उईके तथा श्रीत ठाकुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

Next Post

टिकट जाँच से 42.14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त 

Fri Dec 5 , 2025
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के 08 महीनों 1 अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 के दौरान वाणिज्य विभाग की टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए कुल 5 लाख 77 हजार […]

You May Like