मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) सोशल नेटवर्क रेडिट ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया उच्च न्यायालय में ऑस्ट्रेलिया और वहां के संचार मंत्री अनिका वेल्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर 16 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून रद्द करने की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया ने 09 दिसंबर को इंस्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड्स, स्नैपचैट, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब, रेडिट, किक, ट्विच आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के इस्तेमाल पर 16 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जो सोशल मीडिया कंपनियां 16 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के अकाउंट नहीं हटाती हैं, उन्हें 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 298 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। मुकदमे में मांग की गई है कि ऑनलाइन सुरक्षा संशोधन अधिनियम 2024 से न्यूनतम उम्र को अमान्य किया जाए, साथ ही अदालत से कानूनी खर्चों में आई लागत की वसूली का भी अनुरोध किया गया है। रेडिट के अनुसार यह “राजनीतिक संवाद की स्वतंत्रता” का उल्लंघन है।
Next Post
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में सलमान खान ने इद्रिस एल्बा को किया सम्मानित
Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में अभिनेता-फिल्ममेकर इदरीस एल्बा को रेड सी ऑनरी अवॉर्ड दिया। सलमान खान एक बार फिर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित ग्लोबल इवेंट में दुनिया भर से नामी अभिनेता, […]

You May Like
-
1 year ago
चलती कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा
-
1 year ago
दो शराब तस्कर पकड़ाए
-
9 months ago
बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की करें वसूली
