चलती कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा

अनूपपुर। रविवार रात ग्राम बिजौड़ी से अनूपपुर वार्ड क्रमांक 8 में विवाह समारोह की खरीदारी कर लौट रहे एक परिवार की चलती कार (क्रमांक MP 65 C 3918) में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूद कर जान बचाई। कार से पहले इंडिकेटर और वाइपर अपने आप चालू हो गए, फिर स्टेयरिंग के पास से आग निकलने लगी और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। मोहल्ले वालों ने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि कार एक दिन पहले ही मेंटेनेंस के बाद आई थी। आग से पास में खड़ी एक अन्य कार को भी नुकसान पहुंचा। बताया गया हैं कि कार कल ही मेंटिनेंस के बाद वापस आई थी। इस आग में कार के बगल में खड़ी एक अन्य कार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह कार को भी नुकसान होने की जानकारी मिल रहीं हैं।

Next Post

वीवीआईपी शादी में व्यस्त रहा शहर :: उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम यादव, योगी, शिवराज, सिंधिया सहित दिग्गज नेता आए

Sun May 4 , 2025
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे की शादी के रिशेप्सन में आशीर्वाद देने सेलिब्रेटी और वीवीआईपी गेस्ट का दोपहर से देर रात तक तांता लगा रहा। दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। शाम को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के राज्यपाल […]

You May Like