वीवीआईपी शादी में व्यस्त रहा शहर :: उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम यादव, योगी, शिवराज, सिंधिया सहित दिग्गज नेता आए

ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे की शादी के रिशेप्सन में आशीर्वाद देने सेलिब्रेटी और वीवीआईपी गेस्ट का दोपहर से देर रात तक तांता लगा रहा। दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। शाम को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाईं पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य प्रदेश के राज्यपाल ग्वालियर पहुंचें।

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की शादी का रिसेप्शन रविवार को हुआ जिसमें शामिल होने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विशेष विमान से परिवार के साथ ग्वालियर आए। इसके अलावा प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला के अलावा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नागर सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सहित अन्य केन्द्रीय मंत्री भी ग्वालियर आए। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जगदंबिका पाल ने भी आशीर्वाद दिया। शिवराज सिंह सपत्नीक आए तो कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा सहित प्रदेश सरकार के दर्जन भर मंत्रियों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। देश के प्रतिष्ठित संत महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरि ने भी आशीष दिया।

*मेहमानों की तीन गेट से हुई एंट्री*

कार्यक्रम स्थल पर तीन गेट बनाए गए थे। जिसमें एक गेट से उप राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम व केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने प्रवेश किया। इसके अलावा दूसरे गेट से प्रदेश के मंत्री व मीडिया व अन्य अफसर की एंट्री थी। एक गेट से शहर के गणमान्य नागरिक व अन्य को एंट्री दी गई।

*तीन हजार पुलिस जवान व अफसर तैनात रहे*

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे की शादी में शहर में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। एयरपोर्ट व स्टेशन से लेकर सडक़ मार्ग पर कड़ी चौकसी थी। एयरपोर्ट, स्टेशन से लेकर मेला प्रांगण तक 3 हजार जवान व अफसर तैनात किए गए। सुरक्षा की कमान खुद आईजी अरविंद सक्सैना व डीआईजी अमित सांघी ने संभाली। ड्रोन से भी रास्तों पर निगरानी रखी गई। इसके साथ ही ट्रैफिक रूट भी परिवर्तित किए गए थे।

*बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, सोनू सूद और प्राची देसाई भी आईं*

विस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए रविवार दोपहर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, सोनू सूद और प्राची देसाई ग्वालियर पहुंचे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर सुनील शेट्टी और सोनू सूद व प्राची का फैंस ने स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

Next Post

बड़वानी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Sun May 4 , 2025
बड़वानी, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर आज शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बड़वानी के अजय कानूनगो ने बताया कि आज शाम करीब 5़ 10 बजे उनकी पत्नी कपड़ों पर प्रेस कर रही थी अचानक उन्होंने घर के मटके में कंपन देखा। वहीं, उनके […]

You May Like