श्रीमती मीनाक्षी का ऑल इंडिया सिविल सर्विस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चौथी बार हुआ चयन

छिंदवाड़ा: जिले के शासकीय हाई स्कूल माल्हनवाड़ा में पदस्थ माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश टीम में प्रथम वरीयता के साथ स्थान प्राप्त किया है। समस्त शासकीय विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वे महिला टीम की कप्तान के रूप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छिंदवाड़ा जिले की प्रतिभा और समर्पण की पहचान राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेंगी।

ऑल इंडिया सिविल सर्विस टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में 12 से 16 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश टीम के चयन के लिए भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 3 एवं 4 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास का चयन लगातार चौथी बार किया गया, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और अनुशासन का प्रमाण है। जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने जानकारी दी है कि श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास जबलपुर संभाग की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिनका सिविल सर्विस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।

वर्तमान में वे मध्यप्रदेश में 40 प्लस आयु वर्ग में प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। राज्य स्तर पर भी श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। ग्वालियर में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने ट्रिपल क्राउन (तीन स्वर्ण पदक) हासिल कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा सांसद खेल महोत्सव में 19 प्लस सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

Next Post

नशे में दौड़ती कारों का तांडव: 5 घायल

Thu Jan 8 , 2026
इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में शराब के नशे और तेज रफ्तार का खतरनाक संगम देर रात एक भीषण सड़क हादसे का कारण बना. शिव शक्ति चौराहे के पास महाराष्ट्र बैंक के समीप दो कारें जोरदार टक्कर के बाद आपस में भिड़ गईं, जिसमें कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like